डॉ.रामबली मिश्र, वाराणसी, (उ. प्र.)।
हिंदी दिवस (मुक्तक)
हिंदी दिवस मने आजीवन।
यह भाषा साहित्य दिव्य धन।
यह अति कोमल लोचयुक्त है।
इसमें रमता राम रतन मन।
जो हिंदी को सदा बोलता।
अंग्रेजी की पोल खोलता।
वही परम प्रिय हिंद मनीषी।
हिंदी को ले सहज डोलता।
हिंदी में जो लिखता- पढ़ता।
वही गगन पथ पर नित बढ़ता।
क्रमश: हिंदुस्तान स्वयं बन।
सकल विश्व के ऊपर चढ़ता।
हिंदिभाषी जादूगर है।
मीठी बोली अमृतसर है।
जो हिंदी से बना हुआ है।
वह विनम्र -शालीन -प्रवर है।







