डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी (उ. प्र.)।
सेवा भाव:एक दृष्टि
मन में सेवा भाव दृष्टि है।
फ़सलों में उत्पाद सृष्टि है।।
खेतोँ में हों हरित क्रांतियाँ।
भागें सारी दुखद भ्रांतियाँ।।
मनमंदिर में मोहक प्रतिमा।
दर्शन देती सत्युग उपमा।।
दृश्यमान है कमल शताब्दी।
अति खुशहाल सत्य आवादी।।
मनमयूर का भाव निराला।
पीता है अमृत का प्याला।।
जीवन में उत्साह बढ़ा है।
स्वयं सुगंधित भाव चढ़ा है।।
सेवक भाव भरा जिसमें है।
सकल ब्रह्मलोक उसमें है।।
जो सेवा का अर्थ जानता।
वही स्वार्थ को व्यर्थ मानता।







