जैसे माहौल निर्मित होता हैं, वैसे ही ढलते रहिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर(छ.ग.)

 

 

 

आलेख 

                       “”””””””””””

जैसे माहौल निर्मित होता हैं, वैसे ही ढलते रहिए।

 

अपने हर कार्य- विचार और व्यवहार पर सूक्ष्म दृष्टि रखिए।

 

जीवन की क्षण भंगुरता को समझिए और श्रेष्ठ कार्य में लगे रहिए।

 

हर दिन जीवन हमें जीने के लिए, आनंदित होने और हर पल को उत्सव पूर्ण बनाने का नया अवसर देती हैं। हर क्षण अनमोल हैं, जिसे हमें समझकर खुद को सफल -सुखी और मानवीय गुणों से युक्त होकर उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए। अगर जीवन को सहज करना हैं और इस सांसारिक जीवन की व्यथाओं से मानसिक संतुलन बनाए रखना हैं तो दैनिक जीवन में मिलने वाली छोटी -छोटी कड़वाहट को भूलते जाइए। जीवन में सुख कम और दुख अधिक मिलते हैं, अपने ही कार्य -व्यवहार से सीखकर हम मजबूत बनते हैं।

तनाव मत लिजिए जो भी हो जीवन में उससे अनुभव लिजिए और आगे बढ़िए। बस जो हैं उसे स्वीकार कर शांत होकर कार्य किजिए।जिससे मन -मस्तिष्क में क्रोध-लोभ, भोग- विलास, ईर्ष्या- द्वेष उत्पन्न हो उसे छोड़िए। अपने जीवन को सरल- सुंदर बनाने के लिए खुद में क्या बदलाव करना हैं यह देखिए ? ऐसी बहुत सी आदतें हम में होती हैं जिसे हम समय पर ध्यान न दें तो वहीं हमें अधिक परेशान करती हैं। खुद को सुधारना जरूरी हैं जीवन में रिश्ते नाते जिम्मेदारी निभाते बहुत सी ऐसी आदतें बन जाती है जो, हमारे व्यक्तित्व के विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं। समय- समय पर अपनी मानसिकता को समझिए, जो बेवजह के विचार आपमें हैं जो आपको मजबूर करते हैं, उदास करते हैं उसे दूर किजिए।

अपने हर कार्य- विचार और व्यवहार पर ध्यान दिजिए ।जीवन की इस दौड़ में कभी- कभी जाने- अनजाने कई गलतियां हम कर बैठते हैं, उसे देखिए और अपनी कमियों को दूर किजिए। रिश्तों से बंधे होने और अपने जीवन निर्वहन के लिए कई तरह के व्यवहार हमें निभाना होता हैं। कभी सुनते हैं तो कहीं, सीखते हैं यह जीवन हैं फायदे और नुकसान होते रहते हैं। बस अपनी तरफ से पूरी ईमानदार रहिए। हमारे भाव अगर सही हैं तो हर तरह की परिस्थिति में हम सामंजस्य कर लेते हैं किसी के लिए जैसे सोच लेते हैं, वैसे ही मनःस्थिति बन जाती हैं।

सभी का अपना स्वभाव होता हैं किसी के प्रति दुश्मनी- ईर्ष्या भाव रखते तो उस व्यक्ति में हमें अच्छाई नजर ही नहीं आएंगी, बस उनकी गलतियां ही देखते रहेंगे। जैसे ही हम यह मान ले कोई गलत हैं, वो उनके कर्म हमें तो सभी के लिए विन्रम रहना हैं, अपनी नजरिया सही करना हैं। खुद में क्या हैं ? यह जानिए। मन को शांत और जीवन को कल्याणकारी कार्य के लिए तैयार किजिए। आपके हर कदम सिर्फ मानवता के उत्थान में उठे, आपके हर शब्द ओजस्वी हो। मन में सकारात्मक भाव हो औरों के लिए सहयोगी और दयालु बनिए। मानसिक तनाव को दूर कर, हर पल में नई सोच रखिए। जीवन की क्षण भंगुरता को समझिए और श्रेष्ठ कार्य में लगे रहिए । खुद को इतना शक्ति -संपन्न, ऊर्जावान बनाइए कि- कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाने-चीखने, मांगने, की जरूरत न पड़े।

हमेशा दानी प्रवृति रखिए। देने का भाव सबसे सुखद अनुभूति हैं। संतुष्ट रहिए, बेचैन मत रहिए। जितना हैं वह बहुत हैं, उसी में आनंद अनुभव किजिए। अपनी इच्छाओं को विस्तार करने की बजाएं अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़िए, सच्ची भावनाएं रखिए। हीनभाव से शारीरिक-मानसिक रूप से हम कमजोर बनते हैं। जो आपके जीवन को उत्कृष्ट बनाने में सहयोगी हैं हमेशा उस कार्य को करने की कोशिश किजिए। कोई भी संकल्प पूर्ण करना आसान नहीं होता, पर लगातार किसी कार्य को करते रहने से आदत बन जाती हैं। हम सदा नहीं रहेंगे यह तय हैं फिर ये -दुश्मनी- झगड़े, मन मुटाव, बैर-अलगाव ,घमंड- दिखावा किसके लिए?

बस खुद में परिवर्तन किजिए आप जैसे चाहते हैं, वैसे ही बनने के लिए आगे बढ़िए। किसी को दुखी मत किजिए, मजबूरी तो हर किसी के पास है फिर भी जीने के लिए- कहीं झुकना तो कही रुकना पड़ता हैं। बस घमंड में मत रहिए। दूसरे हमें क्या देते हैं?  इस पर ज्यादा मत सोचिए! बस अपने आप को हर समय सक्रिय- उत्साहित रखिए। दुनिया की हर खुशी आपके भीतर हैं, भाव सही रखिए। मन को स्वतंत्र किजिए दुर्भावों से, अपने जीवन को सत्कर्म से जोड़िए। ऐसी कोई बेड़ियां नहीं जो आपको अच्छा कार्य करने से रोक सकें। कोई बेबस लाचार हैं, कोई मशहूर हैं, सब कुछ सहकर भी कोई मजबूत हैं ।सभी के जीने का अपना एक अलग तरीका हैं, सभी की अपनी सोच हैं।

हर परिस्थिति में अपने कर्म क्षेत्र में डटे रहिए।

जीवन में जब हम कुछ पाने की तीव्र इच्छा रखते हैं तो उसके पीछे इतने भागते हैं कि-पीछे जो छोड़ रहें उसका अंदाजा नहीं होता। जब जरूरत होती हैं तो हम इतने आगे निकल गए होते हैं, कि वापस आने में देर हो जाती है। आगे जाने के लिए मन की ख्वाहिश को मुरझाने मत दिजिए ।जो आपके दिल को सुकून दें उसे करते रहिए।

प्रेम से जिया गया हर पल थकान भरे जीवन में नई ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। समझौता भी उतने ही किजिए, जितने में आपके मन की शांति न बिखरें।

जीवन को सिर्फ अपनी दृष्टि से मत देखिए!जैसे माहौल निर्मित होता हैं, वैसे ही ढलते रहिए। सब कुछ हमारी सोच से नहीं हो पाएगा, कहीं- कहीं औरों के अनुसार भी रहना पड़ता हैं। यह संसार अद्भुत हैं जितना इसमें डूबेंगे उतने ही उलझेँगे। अच्छा ही देखिए ! किसमे क्या कमी हैं यह हम न देखे ? मानसिक स्वास्थ्य बनाएं रखिए। जीवन के कुछ पल दर्द देते हैं, कुछ पल मिठास दोनों ही परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाएं रखिए। याद रखिए खुद को हमेशा खुश रखिए तभी औरों को अपने व्यवहार से नव प्रेरणा दें पाएंगे।

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।