महिला को अस्पताल में इलाज के लिए तड़पाया,डीएम के हस्तक्षेप के बाद भर्ती किया गया

Spread the love

 

              देहरादूनः आपदा प्रभावित की मदद के लिए जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य मंत्री, नेता और सभी बड़े-छोटे अधिकारी तत्पर हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ दून अस्पताल प्रशासन ने पहले से बीमार आपदा प्रभावित बुजुर्ग के जख्मों को हवा देने का काम किया।

                    शहर से करीब 40 किमी. दूर दुर्गम रास्तों से जैसे-तैसे दून अस्पताल पहुंची बुजुर्ग को अस्पताल प्रशासन ने साढ़े चार घंटे तक तड़पड़ाया और स्वजन को खड़ा रखा। इस दौरान अस्पताल प्रशासन स्वजन से ऋषिकेश एम्स ले जाने और आईसीयू बेड खाली न होने की बात करता रहा। बाद में रात करीब 8:30 बजे डीएम के निर्देश अस्पताल ने वृद्धा को आईसीयू में दाखिल कर उपचार शुरू किया।

             आपदा के कारण मालदेवता से ऊपर स्थित सिल्ला (फुलेत) गांव पूरी तरह से देहरादून से संपर्क विहीन हो चुका है। गांवों को जाने वाले मार्ग आपदा की जद में आकर क्षतिग्रस्त हैं और लगभग सभी ग्रामीण प्रभावित हैं। सिल्ला निवासी बीरी ने बताया कि गुरुवार शाम को उनकी 62 वर्षीय मां क्योला देवी को अचानक चक्कर आ गया और शरीर का दाहिना हिस्सा सुन पड़ गया। लेकिन, गांव में कोई इंतजाम न होने और रास्ता खराब होने के कारण मां को सहला कर सिर्फ सांत्वाना देते रहे और सूरज निकलने का इंतजार किया। रात भर में घर कोई नहीं सोया।

जवानों के साथ मां को लेकर आए

शुक्रवार सुबह गांव में राहत-बचाव कार्यों के लिए पहले से तैनात एसडीआरएफ के जवानों के साथ मां को कंधे पर लादकर सिल्ला-मोलदार लाए। जहां से एक पिकअप किराए पर ली और उन्हें उसमें लेकर मसूरी उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें दून अस्पताल के लिए रेफर किया। शाम करीब चार बजे एंबुलेंस से मां को लेकर दून अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में प्राथमिक जांच करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। कई बार इधर-उधर भटककर गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एम्स ले जाने और आईसीयू खाली न होने की बात करता रहा अस्पताल प्रशासन

फिर गांव के प्रधान को फोन कर सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सविन बंसल और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने मां को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

                  चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया कि शाम करीब सात बजे प्रशासन की ओर से मरीज के बारे में सूचना मिली। इसके बाद तत्काल भर्ती की कार्रवाई कर इलाज शुरू किया गया। इससे पहले मरीज का सीटी स्कैन भी हुआ। आरोपों की जांच कराई जाएगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 3 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।