उत्तराखंड सरकार की “उड़ान योजना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए नया अध्याय।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

उत्तराखंड सरकार की “उड़ान योजना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए

नया अध्याय।

 

उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी “उड़ान योजना” के अंतर्गत पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों में हेली सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अल्मोड़ा – हल्द्वानी हेली सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

 

इससे पहले अल्मोड़ा – देहरादून और अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवाएँ पहले से संचालित हैं, जिनसे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। अब हल्द्वानी हेली सेवा शुरू होने से न केवल अल्मोड़ा जनपद, बल्कि पूरे कुमाऊं मंडल की जनता को राहत और सुविधा मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस सेवा की मांग की थी। मुख्यमंत्री धामी जी ने पर्यटन को बढ़ावा देने और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को प्रारंभ कर संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचय दिया।

 

यह सेवा आपदा एवं आपात स्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम प्रदान करेगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह कदम अल्मोड़ा सहित प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा आमजन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से यह सेवा संभव हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनता के हर मुद्दे को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुँचाने और हर संभव सहायता दिलाने के लिए वे अपने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

भाजपा नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की जनकेंद्रित सोच और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उड़ान योजना का विस्तार राज्य के अन्य हिस्सों तक भी होगा।

 

समस्त अल्मोड़ा जनपद की ओर से प्रदेश सरकार को हृदय से धन्यवाद एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)