संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

दुर्गा महोत्सव ध्याड़ी धौलादेवी में रंग श्री सांस्कृतिक कला समिति जागेश्वर अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः दुर्गा महोत्सव ध्याड़ी धौलादेवी में रंगश्री सांस्कृतिक कला समिति जागेश्वर अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नंदा स्तुति से महोत्सव की शुरुवात की गयी। जिसमें नृत्य पूजा आदि लोक संस्कृति के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में आम स्थानीय जनता के साथ भक्तों की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ गयी और उसके साथ ही अतिथि गण की भी वहा सहभागिता रही। संचालन दलनायक महेंद्र सिंह महरा द्वारा किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह गैड़ा द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गयी।








