लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
आलेख
“””””””””””
मन को ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए जीवन में बहुत तपस्या करना पड़ता हैं।
सुस्त- भयभीत और तनाव ग्रसित मनुष्य, अपने आसपास भी उदासी का वातावरण निर्मित करते हैं।
रोने की बहुत वजह हैं जिदंगी में। हर कदम पर दर्द से गुजरते हैं हम, पर हंसना- मुस्कुराना और तनाव मुक्त होकर हर पल की खुशियों को बटोर लेना मनुष्य का स्वभाव होना चाहिए। खुशियां हर किसी के लिए अलग ही रूप में परिभाषित होती हैं। जरा सी विपरीत स्थिति आने पर मन की शांति नष्ट हो जाती हैं। हर इंसान में जीवन को उत्कृष्ट बनाने की चाह होती हैं, पर सांसारिक जीवन की उलझने मजबूर कर देती हैं हमे उदास जिंदगी जीने के लिए, जिससे थकान सी होने लगती हैं।
मन को ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए जीवन में बहुत तपस्या करना पड़ता हैं, कड़वाहट की हर घूंट को पीना पड़ता हैं। सभी के जीवन की अपनी समस्याएं हैं कोई चिंता मुक्त नहीं। आपको देखकर किसी को जीने की चाह बढ़ जाएं, ऐसे बनाइए खुद के व्यक्तित्व को। चेहरे में आत्म विश्वास की चमक रखिए, व्यवहार कुशल बनिए। जब तक जीवित हैं जीवन से घुटन न हो ऐसे माहौल बनाइए। अपने कर्म से जीवन में सौंदर्य उत्पन्न किजिए। सुस्त- भयभीत मुरझाएं मनुष्य अपने आसपास भी उदासी का वातावरण निर्मित करते हैं । जो जीवन के प्रति सकारात्मक हैं वे हर परिस्थिति में सहज रहते हैं, घबराते नहीं बस आगे बढ़ते हैं।स्वतंत रखिए अपने मन को कुंठित मानसिकता से।
कल का भरोसा नहीं आज को जी लिजिए। जिंदादिली से हर पल को खुशनुमा बना लिजिए। जीवन के प्रति उत्साहित रहिए। हर पग में एक नई आश्चर्य जनक घटनाएं और आकर्षण देखने को मिलती हैं जिंदगी में। पूरी तरह से डूब जाइए अपनी हर खुशियों को पाने के लिए। रूठिए मत किसी से हर किसी को अपने सुंदर अंदाज से अपना बना लिजिए। पूरे जोश से कार्य कीजिए मनुष्य धर्म निभाते रहिए। कोई भी अवसर हो खुलकर जीना, सारे गम भूलकर इस पल के हो जाइए यही जिंदगी हैं।
चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को हर पल तैयार रखिए, हर कदम पर जिंदगी नई जंग हैं। मिलनसार बनिए,मधुर संबंध स्थापित किजिए दुश्मनी पालकर मत रखिए।
जो छोटी- छोटी बातों में खुशियां ढूंढ लेते हैं, झूमते हैं अपनी धुन में, खुलकर हंसते- गाते हैं उन्हें देखकर हर कोई प्रसन्न होते हैं। रोते हुए मनुष्य से हमदर्दी तो कोई भी कर सकते है लेकिन ज्यादा देर उनके पास ठहर नहीं सकतें जल्द ही अपने लिए हर कोई एक सुखद माहौल की तलाश करते हैं।
किसी की जिंदगी में सुखद एहसास बन महकते रहिए ।मन साफ, शुद्ध विचार रखिए।
आप जीवित हैं लेकिन हर समय तनाव से भरें हैं, शिकायतों का ढेर हैं, मन में बेचैनी हैं, तनाव से ग्रसित हैं, मानसिक स्थिति डांवाडोल हैं, क्रोध से जल रहें, दूसरे की सुखी जिंदगी देखकर ईर्ष्या हो रही, अंतर्मन में द्वंद हैं, विचारों का स्वतंत्र प्रवाह नहीं, लोभ- मोह में जकड़े हैं, किसी से मित्रवत व्यवहार नहीं, चिड़चिड़े स्वभाव हैं, बस कमियां दिखती हैं दूसरे में, गलतियों को माफ करने की प्रवृति नहीं, एकाग्र होकर कार्य नहीं कर पाते, मन शांत नहीं, हर पल सोच में डूबे रहते हैं, आपके जीवन का कोई उद्देश्य नहीं, अतीत की घटनाओं को भूल नहीं पा रहें हैं अगर आप ऐसी स्थिति में हैं तो संभल जाइए जिंदगी बेहद तकलीफ से भरा हैं आप सच में जी नहीं रहें हैं, आपकी जिंदगी बोझिल हैं जल्द ही खुद में बदलाव किजिए ज्यादा शोक संताप और दुख से घिरे रहने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता हैं फिर खुद को सहज कर पाना कठिन होता हैं।
अपने दिल में असीम प्यार भरिए अपने हिस्से की कुछ खुशियां औरों के लिए भी समर्पित किजिए। उम्र के हर दौर में कोई न कोई तकलीफ होती हैं। समय तेजी से गुजरता हैं इसलिए वक्त बर्बाद मत किजिए। सीखिए, शौक पूर्ण किजिए सक्रिय रहिए।
खुशी और गम दोनों ही परिस्थिति को स्वीकार कर जब हम आनंदित होने के कोई विकल्प निकाल लेते हैं तब कठिनाइयों में भी रास्ता बना लेते हैं।
हम जीवित हैं, यह आभास करने के लिए- हमें चलना हैं, दौड़ना और भागना हैं, थक जाएंगे लेकिन रुकना नहीं हैं। कौन क्या कहेंगे ? इस सोच से जल्दी निकलिए और दिल जो कहें वही करिए। क्षणिक जीवन को कैसे जिएं की हर लम्हा बेहद खास बन जाएं ? इस पर विचार किजिए। अच्छे कार्य करते रहिए ।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””







