ब्यूरोः छत्तीसगढ़।
सशिमं. नवापारा की अपूर्वा ध्रुव चित्रकला में क्षेत्रीय प्रतियोगिता जबलपुर देवास के लिए चयनित।
संस्कृति महोत्सव 2025 में सशिमं.नवापारा के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन।
नवापारा राजिम- सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव 2025 के विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन खरोरा विद्यालय में किया गया। कार्यकम का शुभारंभ पद्म श्री, सरसीवा विधान सभा क्षेत्र विधायक, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में खरोरा विद्यालय में किया गया ।जिसमें बीस विद्यालय से विभिन्न विधा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए। स्थानीय विद्यालय सशिमं. नवापारा से शिशु वर्ग में प्रहलाद साहू तबला वादन में प्रथम, किशोर वर्ग से कबीर साहू तबला वादन में प्रथम, तरुण वर्ग में अपूर्वा ध्रुव चित्रकला में प्रथम, तरुण वर्ग में मुस्कान साहू भजन में द्वितीय स्थान पर रही। प्रांतीय प्रतियोगिता कोरबा में आयोजित हुआ अपूर्वा ध्रुव का 12 से 14 अक्टूबर 2025 को जबलपुर देवास में होने वाले क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। प्रांतीय आचार्य पत्रवाचन में संरक्षक के रूप में गई, शिक्षिका सरोज कंसारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव ने तिलक वंदन कर शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन रेणु कुमार निर्मलकर ने किया।श्री राम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश पहाड़िया, सचिव प्रफुल्ल दुबे, सहसचिव कोमल साहू, वरिष्ठ शिक्षक नारायण पटेल, कृष्ण कुमार वर्मा नरेंद्र साहू, नंद साहू, तामेश्वर साहू,




रेणु निर्मलकर, वाल्मीकि धीवर, संजय सोनी आदि ने बधाई दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।







