नई दिल्ली। गाजा में शांति स्थापना की ओर पहला कदम बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ने गुरुवार को बताया कि इजरायल और हमास अमेरिका की तरफ से प्रस्तावित गाजा समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शांति समझौते का स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स पर कहा कि इस शांति समझौते से बंधकों की रिहाई और गाजा में लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोतरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने इजरायल के पीएमबेंजामिननेतन्याहू की तारीफ भी की है।
पीएम मोदी ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।







