संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
दीपावली की खुशियां बांटने एकल बुजुर्ग माताजी के घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस।
भरोसा दिलाया अपने आप को अकेला ना समझे हम हमेशा आपके साथ।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस देवेन्द्र पींचा अधीक्षक द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत “आपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा व पुलिस टीम द्वारा “आपरेशन भल छौ” के तहत दीपावली के पावन अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र की एकल बुजुर्ग माताजी के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और मिठाई भेंट की।








