प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को विवाह की सालगिरह पर दी बधाई।
देहरादूनः कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था सीईसी के सदस्य, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा वर्तमान में चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के विवाह की वर्षगांठ पर उन्हें मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और केक काट कर प्रीतम सिंह और उनकी धर्मपत्नी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अघ्यक्ष लालचंद शर्मा आदि शामिल थे।








