मुख्यमंत्री धामी ने आमजन की कुशलक्षेम पूछकर सुनी समस्याएं

Spread the love

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे।

मुख्यमंत्री धामी शनिवार देर शाम हेलीकाप्टर से लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का सुना।

समस्याएं सुनने के बाद सीएम धामी ने समस्याओं का निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में बनबसा जाने से पहले सीएम धामी ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। लगभग दो घंटे तक वह जनता के बीच रहे और एक-एक करके सभी से मिले। लोगों की जनसमस्या सुनने के बाद सीएम धामी बनबसा को रवाना हो गए। सीएम धामी रविवार देर शाम झनकट में एक विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे।

इस दौरान  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री मनोज वाधवा, भास्कर जोशी, संतोष गौरव, सगीर अहमद, किशोर जोशी, प्रदीप गुप्ता, राहुल सक्सेना, धीरेंद्र गौड़, कस्तूरबानंद जोशी, गोकुल ओली, कारज गिल, आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’