भारती चौधरी
जौनपुर, उत्तरप्रदेश।
शरीर कमजोर चेहरा मटमैला हुआ जाता है
फटी शर्ट में फटा थैला लिए वह आता है
कौन समझे उन अनाथों के दुखड़े
जो खुद किस्मत तले रौंदा हुआ आता है।
चिलचिलाती धूप में,बोतले बांधे पैर में
झिङकियाँ सुनकर भी वह हाथ फैलाता है
धंसी आँखे, पिचके गाल और कचोटता पेट
ये सब उसकी मासूमियत को लील ले जाता है







