डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, उ.प्र.।
बच्चा
हर बच्चा यहाँ महान है,
हर लड़की यहाँ की सीता-
हर लड़का राम समान है।
बच्चा यहाँ….।।
हर बच्चा वचन है गीता का,
हर बच्चा धरम है ईसा का
इसमें मज़हब का भेद नहीं,
गोरे-काले का वेष नहीं।
हर बच्चा यहाँ रामायण
हर बच्चा यहाँ कुरान है।।
बच्चा यहाँ…..।।.
इसको दुनिया से क्या लेना,
बस प्यार भरी मुस्की देना।
इसका सबसे रिश्ता है,
धरती का यही फरिश्ता है।
यह दौलत है हर मां की-
हर वालिद की शान है।।
बच्चा यहाँ…….।।
बच्चा जग का नूर है,
हर रंजोगम से दूर है।
लगता प्यार का भूखा ये,
नहीं किसी से रूठा ये।
यह चंदा है हम सबका-
सूरज औ भगवान है।।
बच्चा यहाँ महान है।।







