डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
स्वार्थी मानव
स्वार्थी मानव भी क्या मानव?
कपटी तुच्छ पतित वह दानव ।।
उसे हितैषी कभी न मानो।
गंदे लोगों को पहचानो।।
पूँछ हिलाता वह आता है।
मतलब का गाना गाता है।।
चापलूस वह बहुत बड़ा है।
काम सिद्धि के हेतु खड़ा है।।
काम निकलने पर चल देता।
हाल- चाल फिर कभी न लेता।।
केवल देखे अपने को ही।
डींग हांकता सिर्फ बतकही।।
काम पड़े पर रो लेता है।
स्वाभिमान को खो देता है।।
काम बनाने में माहिर है।
चालू इतना जगजाहिर है।।







