गुरु जी का जीवन सत्य व त्याग की मिसाल रहा: अजीत भोगल श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय में शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर

 

 

गुरु जी का जीवन सत्य व त्याग की मिसाल रहा: अजीत भोगल श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय में शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

 

गुरु जी की याद में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर तथा स्वच्छता दीदियों को कंबल वितरित।

 

                        (नया अध्याय, देहरादून)

           

           बिलासपुर,छत्तीसगढ़ः श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षण समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ज्ञानी सरवन सिंह जी ने गुरुवाणी का पाठ कर अरदास की।

 

शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का पूरा जीवन सत्य, साहस, समानता और त्याग की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने अपनी वाणी में राम नाम की महिमा, शांति, संतुलन, और मानवता के उत्थान का संदेश दिया। गुरु जी का संदेश है कि सही कार्य के लिए सदैव खड़े रहना चाहिए, भले ही उसके लिए सर्वोच्च बलिदान ही क्यों न देना पड़े। अजीत भोगल ने कहा कि मनुष्य को सुख- दुःख दोनों स्थितियों में संतुलित, दयालु तथा अहंकार रहित रहना चाहिए।

 

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया। गुरु जी की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर तथा विद्यालय की स्वच्छता दीदियों को कंबल प्रदान किए गए। उत्साह से भरे बच्चों ने “श्री गुरु तेग बहादुर जी अमर रहें” के नारे लगाए। कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरदेव भगत, सुखविंदर सिंह, मनदीप कौर, गरिमा सिंह, ग्राम विकास विभाग नगर प्रमुख अमित चतुर्वेदी, पार्षद नितिन पटेल, शिक्षिका प्रतिभा यादव, तृप्ति कर्मकार, निशा यादव, प्रमिला साहू, सरल तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।