ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ठंड और घने कोहरे से बेसहारा जानवरों को खतरा।
बागेश्वरः नगर में रात में ठंड और घने कोहरे के कारण सड़कों पर रह रहे बेसहारा जानवरों की परेशानी बढ़ गई है।
नगर के तहसील रोड, गोमती पुल, जिला अस्पताल पुल, पिंडारी रोड तथा स्टेशन रोड पर आवारा पशुओं का काफी जमावड़ा रहता है। घने कोहरे के कारण कई जानवर आते-जाते वाहनों से टकराकर घायल भी हो जाते हैं।
नगर पालिका की ओर से कई बार इन आवारा, बेसहारा जानवरों से निजात दिलाने की बात कही जाती है लेकिन यह अभी तक हो नहीं पाया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि बेसहारा जानवरों को गोसदन भेजने के लिए संपर्क किया जा रहा है।








