प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री।
बलूनी स्कूल के कफनी सदन ने लगातार तीसरी बार जीती कॉक हाउस ट्रॉफी।
देहरादूनः बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्पोर्ट्स डे का भव्य समारोह का आयोजन किया गया। हर्षवर्धिनी सुमन जी, डीएसपी, सतर्कता विभाग मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ा विशेषज्ञ श्री एस के अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बलूनी स्कूल के संस्थापक सदस्य श्री जे पी बलूनी ने स्मृति चिह्न देके अतिथियों का स्वागत किया, सभी अतिथियों ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों से मुलाक़ात की। अकादमिक समन्वयक आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल ने सभी छात्रों को प्रतियोगिता पूर्व शपथ दिलाई। स्पोर्ट्स कैप्टन अनुराग सिंह और प्रणवी भट्ट ने मशाल के साथ दौड़ पूरी की। उप प्रधानाचार्या डॉ प्रांजलि पुरोहित भट्ट ने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत किया,छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी। बच्चों ने हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। राष्ट्र गीत वंदे मातरम को सभी उपस्थित जनों ने गाया।उत्तराखंड के लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों लोक कला की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल और पढ़ाई में तालमेल बना कर रखने के लिए कुछ टिप्स भी दिए और सभी को बधाई दी। स्कूल मैनेजमेंट से नीतीश बलूनी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की खेल भी जीवन में उतने ही जरूरी हैं जितनी पढ़ाई। श्री अग्निहोत्री जी ने सभी बच्चों से अपने लक्ष्य के ओर प्रतिबद्ध रहने को कहा। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सभी सदन के छात्रों ने उत्तराखंड के रोमांचक खेल, महान विभूतियों, रामलीला और नंदा देवी राज जात की झलक झांकी के रूप में दी। विगत दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी कफ़नी सदन कॉक हाउस ट्रॉफी का विजेता बना। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, डॉ के सी पुरोहित,श्रीमती रेखा बलूनी, श्री कविलास नेगी, श्री प्रदीप भट्ट, श्री मंदीप बडोनी, शिक्षक गण,अभिभावक छात्र उपस्थित रहे। मंच संचालन सांस्कृतिक समिति की सदस्य ऋचा शैली द्वारा किया गया।








