संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
कानड़ में जन अभियान परिषद की ब्लॉक–सेक्टर बैठक संपन्न…शासन की योजनाओं के प्रसार व जन–सेवा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।
लोकेशन कानड़
संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार
कानड़ः मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक सेक्टर बैठक बुधवार को आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास समिति सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री कविता शर्मा ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार दारा सिंह आर्य मौजूद थे।
बैठक में विभिन्न सेक्टर समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने कार्यों, गतिविधियों तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत रूप से जानकारी साझा की।
इस दौरान जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्य तथा जन–कल्याणकारी गतिविधियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार–प्रसार कर आमजन तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे गांव-स्तर पर सक्रिय रहकर जनहितकारी योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाएँ।
अध्यक्षता कर रही कविता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जन अभियान परिषद आज पौधे से वटवृक्ष बन चुका है।
उन्होंने बताया कि गांवों में शासन की योजनाओं का प्रचार, समस्याओं का समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना—इन सभी कार्यों में परिषद के समिति सदस्य लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समिति सदस्यों की तत्परता और सेवा भावना के कारण ही गांव–गांव तक त्वरित लाभ पहुँच पाया है। नगर विकास समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि जन अभियान परिषद की शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का तो प्रचार प्रसार कर ही रहा हे साथ ही, बारिश के दिनों में पौधे लगाने ओर बोरीबांध जैसे छोटे छोटे तालाब बनाकर जल संचय का काम भी समितियों के माध्यम से होता है।
बैठक का संचालन नवा अंकुर संस्था के अध्यक्ष श्याम पाटीदार ने किया।
बैठक में सेक्टर कानड़ क्षेत्र की विभिन्न समितियों के सदस्य मौजूद रहे और आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनाई गई। बैठक में जगतपुरा समिति से राजेश चौहान, मानाखोरी समिति से जीवन केलकर, पिपलिया कुमार से कालू सिंह सोलंकी, रायपुरिया से नारायण सिंह, कानड़ नगर विकास समिति से संतोष शर्मा, नवा अंकुर संस्था बटावदा से श्याम पाटीदार मौजूद थे।







