“भारतीय संस्कृति के रक्षक, सामाजिक समानता एवं एकता के प्रतीक”
सम्पादक :
युगपुरुष कविवर सूर्य
आध्यात्मिक चिन्तक,
महनीय दार्शनिक,
साहित्यकार, मानवतावादी
“नश्वरता के बीच करुणा”
हँसते हुए
परिग्रह त्यागे हैं मैंने,
यात्रा है जीवन!
प्रीति के पुष्प
बिखेरता रहूँगा।
हे मर्त्य (नश्वर) प्राणियों,
इस निठुर वसुधा
(पृथ्वी) के वासियो,
स्वभाववश ही
तुम कर्म करोगे।
यह जीवन चक्र है,
तुम देह त्यागोगे तथा
पुनर्जन्म लोगे।
यह प्रवाह अविराम
(कभी न रुकने वाला)
जारी ही रहेगा।







