रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के माला भवन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के माला भवन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन।

 

 

           अल्मोड़ाः महिने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या 127 पर राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा (माला भवन) में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात संबोधन सुना और उनके संदेशों पर चर्चा की।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखण्ड में आयोजित मैराथन का विशेष उल्लेख किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने गर्व और उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री जी ने मैराथन की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल राज्य की खेल प्रतिभा को उजागर करता है, बल्कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करता है।

 

प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखण्ड की मैराथन का उल्लेख किया जाना प्रदेश की छवि को और मजबूत करता है तथा आने वाले समय में पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावनाओं को भी बल देता है। यह राज्य के पर्यटन विकास, खेल प्रोत्साहन तथा युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

महा मंत्री दर्शन रावत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू), पवन साह, वीरेन्द्र पथनि, भागा बिष्ट, पुष्पा भट्ट, गंगा रावल, कमला राणा, अंतिमा शाह, समृद्धि, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

 

सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री जी की प्रेरणादायक बातों का स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)