संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा होटल शिखर में पत्रकार वार्ता
अल्मोड़ाः अयोध्या में दिसंबर 1992 को गीता जयंती के दिन बाबरी ढांचे के हटाए जाने की याद में हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी संगठन प्रदेशभर में शौर्य संचलन और शौर्य यात्राएं आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में विहिप अल्मोड़ा द्वारा 2 दिसंबर, मंगलवार को एक शौर्य यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शौर्य यात्रा का एकत्रीकरण स्थल चौहानबाटा, अल्मोड़ा तय किया गया है।
इसके बाद यात्रा निम्न मार्गों से गुजरेगी—
चौहानबाटा, जाखनदेवी, धार की तुनि, NTD, धारानौला, राजपुरा,कर्बला, खत्याड़ी, जलालबैंड, सह भैरव मंदिर
अंत में सह भैरव मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
बजरंग दल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर शौर्य संचलन आयोजित करेगा। स्थानीय प्रशासन को रैली के रूट और समय की जानकारी दे दी गई है। संगठन कार्यकर्ताओं का कहना है कि रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी। कार्यक्रम में जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी,जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह न्याल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कनवाल, गो रक्षा प्रमुख कुंदन सिंह सतवाल, महेंद्र जोशी, अनूप साह जी, राजीव गुरुरानी जी, कमलेश भट्ट, योगेश रौतेला आदि उपस्थित रहे।








