ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
नगर पंचायत गरूड़ ने 18लावारिस गोवंशों को भेजा गोसदन।
गरूड़ (बागेश्वर): नगर में लावारिस हालत में घूम रहे गोवंश को नगर पंचायत गरूड़ के द्वारा गोसदन भेजने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पंचायत द्वारा 18लावारिस पशुओं को गोसदन भेजा गया है और क्षेत्रवासियों को नगर में गोवंश को ऐसे आवारा न छोड़ने की अपील की है।
नगर में लावारिस हालत में घूम रहे इन जानवरों से नगर और स्थानीय क्षेत्रवासी काफी परेशान थे।ये गोवंश क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी बाधित कर रहे थे और किसानों की फसल को भी चौपट कर रहे थे।
नगर पंचायत के ईओ धीरज काण्डपाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में लावारिस पशुओं को गोसदन भेजने पर चर्चा की गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए लावारिस पशुओं को गोसदन भेजा गया। पशुओं को लावारिस छोड़ने पर एक गोवंश स्वामी पर कार्रवाई भी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग ही गांवों से लाकर पशुओं को नगर में छोड़ देते हैं। इसके लिए लोगों से जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की जा रही है।








