ऊखीमठः जीवन ज्योति स्वायत्त सहकारिता ऊखीमठ में गठित देवरिताल ग्राम संगठन सारी से जुडी महिलाओं को तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

(नया अध्याय)

 

 

                ऊखीमठः जीवन ज्योति स्वायत्त सहकारिता ऊखीमठ में गठित देवरिताल ग्राम संगठन सारी से जुडी महिलाओं को तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया।  महिलाओं को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा महिलाओं को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक करना था। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पांच दर्जन से अधिक महिलाओं  ने प्रतिभाग किया। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है तथा महिलाओं को उन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक गाँव सारी में मशरूम उत्पादन से क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ होगी तथा यहा पहुंचे वाले पर्यटक, सैलानी स्थानीय उत्पादों से रूबरू होंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिलने से अन्य गाँव की महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट ने कहा कि पर्यटक गाँव सारी में मशरूम उत्पादन की नितान्त आवश्यकता थी जो कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से पूरी हो गयी है। तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रियंका सेमवाल के द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस दौरान महिलाओं द्वारा तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान लिये गये अनुभवों को साझा किया गया। इस मौके पर रेखा रावत, भाजपा मण्डल महामंत्री योगेन्द्र नेगी, एन आर एल एम ब्लॉक मिशन प्रबंधक रणजीत रावत, एरिया कोडिनेटर प्रदीप थपलियाल, बदलाव, सखी, अनिता पंवार,

सुमन नेगी, बिज़नेस प्रमोटर पूजा देवी, ग्रुप मोबिलाइज़र सतीश शश, गीता सहित विभिन्न गांवों की पांच दर्जन महिलायें उपस्थित रही।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)