सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“अत्यधिक विचार हमारे मन में उन संकटों की सृष्टि कर देते हैं, जो यथार्थ की भूमि पर कहीं विद्यमान नहीं हैं” — सुश्री सरोज कंसारी
————————————-
जहाँ जगत कठोरता का आवरण ओढ़े हो, वहाँ एक कोमल और प्रेममयी हृदय की धड़कनों को जीवंत रखना अनिवार्य है। अवचेतन मन को समझने और विकसित करने की आवश्यकता है, क्योंकि मन में जो चाहेंगे वहीं होना साकार हो जाता है। हम संसार में जो देख रहे हैं, वह हमारे भीतर, हृदय में विराजमान होता है… हमारे विचार और भावनाएं हमारे जीवन को आकार देती हैं, इसलिए सकारात्मक सोच और आत्म-जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है। ये जीवन, उतना गम्भीर नहीं है जितना मन हमें डराता है। जब हम घटनाओं को ‘जीने’ के बजाय एक ‘दर्शक’ की भाँति देखना शुरू करते हैं, तो भार कम होने लगता है। याद रखें, आप अपने विचार नहीं हैं, आप उन विचारों को देखने वाले हैं। जीवन के प्रत्येक पग पर, हम प्रत्येक किसी से अच्छी सीख के सकते हैं अगर उनकी कमी पर ही ध्यान न देकर अच्छाई को देखे। समय के अनुसार ढलते रहिए बदलाव निश्चित हैं, कुछ छूटता हैं, कुछ अनायास मिल जाता हैं बस कभी शोक में डूबे मत रहिए। जो निष्क्रिय हैं उनके पास किसी काम को न करने के कई बहाने होते हैं।पर जिनके मन में जीत का जज्बा हैं वे हालातो से लड़कर कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। बहुत से लोग ज़िंदगी में आगे नहीं बढ़ पाते क्योंकि वे खुद को किसी न किसी बहाने से उलझा लेते हैं। वे कहते हैं, मेरे पास पर्याप्त समय नहीं है, मैं उतना स्मार्ट या अच्छा नहीं हूँ, या मेरे पास पर्याप्त पैसा नहीं है, वगैरह…जो दुखद बाते बीत गया उसे याद कर कमजोर मत बनिए बल्कि आज क्या करना हैं इस पर ध्यान दे। बीत गया उसे इस पल में ही जीवन कि सारी खुशियां हैं, समेट लीजिए। व्यर्थ बातो पर उलझें रहने कि बजाएं अपने मूल उद्देश्य पर ध्यान दीजिए। कोई आपकी तारीफ करें आपसे सभी खुश रहें इसके लिए किसी तरह के बाह्य आडंबर मत कीजिए। स्वभाव में सुंदरता हो व्यावहारिक बनिए। जैसे भीतर हैं वैसे ही वाहर प्रदर्शित करिये जैसे हैं वही रहिए और श्रेष्ठ देते रहिए। आप अनमोल हैं यह जानिए और सही दिशा में चलिए। ख़ुद में प्रत्येक वो योग्यता लाइए जो आप सोचते है बस ख्वाव मत देखते रहिए। बस, तैयारी कीजिए…चाहे कितनी भी चुनौती आएं, उसके किए तैयार रहिए। इस ज़िन्दगी के इस सफ़र में, कई तरह कि परिस्थिति निर्मित होती हैं, जिसे वक़्त के साथ हम सहते सुनते और उसके अनुसार कार्य करते हैं। मन कि काल्पनों से परे जब ज़िन्दगी हमें अनजान मोड़ पर ले जाती है जहाँ अपने सपनो के संसार से दूर होते हैं, तब हमें आभास होता है कि ज़िन्दगी में अपनो के बिना हम कितने अकेले होते हैं। ऐसी ज़िन्दगी बोझ बन जाती है, जहाँ खुद कि ख्वाहिशों का कोई मोल होता है, सिर्फ समझोता ही होता है। जहां आपकी रूचि कोई मायने नही रखती सिर्फ जिम्मेदारियाँ होती हैं। अपनत्व के आभाव में जब हम जीवन निर्वहन करते हैं, तब हर पल निराशा का भाव होता है। निराश मन से हम किसी को खुशियाँ नही दे सकते हैं। स्वार्थ के साथ हम भले ही सांसारिक सुख कि चाह कितने भी करें, पर आत्मिक सुखद एहसास के बिना सब व्यर्थ है। कब तक हम सांत्वना देते रहेंगे खुद को कि आज नही तो कल सब ठीक हो जाएगा। यह भी तो सोचिए! कब तक मोहलत है इन सांसों का, सब खर्च हो रहा धीरे-धीरे, रंग रूप, जोश और जवानी। कल के लिए आज कि चाहत को उधार न रखें। इस पल में दिल जो कह रहा उसे अवश्य कीजिए। मन को विवश मत कीजिए उस कार्य के लिए जिसे आप करना ही नही चाहते। खुशियाँ हमारे साथ ही ही होती हैं बस! हम उसे देख नही पाते या देर से महसूस करते हैं. उदास रहने के कई कारण हैं लेकिन जिंदगी जीना हैं तो हमें आगे बढ़कर समधान भी ढूंढना हैं।जीवित होकर अगर हम मुश्किलों से हारकर मुस्कुराना ही छोड़ दे तो सच में मृतप्राय हो जाते हैं। जो हैं उसका सामना कीजिए। सक्रिय स्वस्थ, जिज्ञासु और उत्साहित मन ही जीवन का आनंद ले पाते हैं। आधे मन से कोई काम मत करिए।दिल दिमाग के सहज समन्वय से जीवन सुखद बनता हैं और परिणाम भी अच्छे मिलते। कभी कभी मन में बहुत सी बाते होती हैं उसी को लेकर हम अंतरद्वन्द में उलझें रहते हैं कुछ नया नही सोच पाते. जीवन के रास्ते में छोटी बड़ी कई बाधाएं आती हैं, सांसारिक जीवन से जंग आसान नहीं, मजबूत इरादे लेकर जो चलते हैं, उन्हें कभी थकान नहीं होती। विजेता बनने के लिए भय से आगे जाकर निष्काम कर्म करते रहें। मिट्टी का तन है उसके जर्जर होने से पहले अपनी शक्ति का सदुपयोग कर लें। दुश्मनी भूलकर दोस्ती का हाथ बढ़ाते रहें। प्रत्येक दिवस जीवन का एक नया रूप होता है। बस, उसे हमें स्वीकार करना चाहिए…ज्यादा सोचने की बजाये, कर्म को महत्व दीजिए। कदम-कदम एक नई सोच विकसित करें। मनुष्य को समय और व्यक्तित्व का सदैव सम्मान करना चाहिए। कल्पनाओं का अतिरेक अक्सर उन उलझनों का जाल बुन लेता है, जिनसे वास्तविकता का कोई सरोकार नहीं होता।







