संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
‘अधूरा ख्वाब’
एक अधूरा ख्वाब रह गया,
मुझे साथ तेरा चाहिए था !
उसे भी कोई और ले गया।
मैं उन भावनाओं में बहके,
अकेले सब कुछ सह गया।
मेरी ही जिंदगी के यादगार,
लम्हों को वो छिन ले गया।
अब सीने में ‘तस्वीर’ है तेरी,
वो शरीर कोई और ले गया।
यूं बहते रहेंगे यादों के मंजर,
ये ख्याल कोई ओर ले गया।
सुकून से जी लो यह जिंदगी,
मेरे कानों में कोई कह गया।
बस, तेरा हाथ-साथ पाने का,
एक ‘अधूरा ख्वाब’ रह गया।
विश्व सत्य व शक्ति…!
विश्व सत्य की नहीं, शक्ति की सुनता है,
साधन सम्पन्न यूं दूसरों को कचोटता हैं।
बेवजह आरोप लगाना उनकी आदत है,
चाटुकारिता प्रत्येक देश करें ये चाहत है।
विश्व की स्थितियां देशों को मजबूर करें,
आइये ‘भारत’ से सीखने की इच्छा करें।
भविष्य के गर्भ में हैं कितना सीख पाएं,
करों ‘चिंतन मनन’ सामने जो दिख पाएं।
खोजों नया रास्ता हो परम वैभव सम्पन्न,
कठिन परिस्थितियाँ ना हो कभी उत्पन्न।
क्योंकि, विश्व ‘सत्य नहीं शक्ति’ हैं सुनता,
हमेशा हो शरीर में मन बुद्धि व सबलता।
(संदर्भ-मोहन भागवत-युवा संवाद कार्यक्रम)







