थाना दन्या ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत में सुनी जनसमस्याएं  

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय)

 

 

         थाना दन्या ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत में सुनी जनसमस्याएं।  

 

       

 

       लोगों को साइबर अपराधों के साथ अन्य लाभप्रद विषय की जानकारियां देकर किया जागरूक। 

 

 

 

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने व “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत जन समस्याएं सुनकर उनका अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशत किया गया हैं।

 

दिनांक 12.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत मय टीम द्वारा विकास खंड धौलादेवी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/स्थानीय नागरिकों की पुलिस से संबंधित समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव गम्भीरता से सुने। जनता द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया तथा अच्छे सुझावों को अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को जागरूक करते हुए वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड की जानकारी दी। साथ ही नए कानूनों की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को नशे से दूर रहने, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में भी जागरूक कर विभिन्न हेलपलाइन नंबर की जानकारियां साझा की।

 

आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना पुलिस को समय पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)