सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)


ऊखीमठः क्यूजा घाटी के प्राथमिक विद्यालय डुगरी चन्द्रनगर में आयोजित संगोष्ठी, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में स्थानीय विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि विभिन्न क्षेत्रों के कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। सम्मान समारोह में युवा कला साहित्य मंच का गठन कर विभिन्न युवाओं को जिम्मेदारियां दी गयी। कार्यक्रम में पर्यावरण, शिक्षा, सांस्कृतिक सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वालों को सम्मानित किया गया। क्यूजा घाटी के प्राथमिक विद्यालय डुगरी चन्द्रनगर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में चेतना जागृत होती है तथा उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि क्यूजा घाटी में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज व नव ऊर्जा का संचार होता है तथा ग्रामीणों में भाईचारा व सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान प्रवीणा देवी ने कहा कि कलाकार व पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है इसलिए कलाकारों व साहित्य सृजन के प्रति लगाव रखने वालों को उचित मंच मिलना चाहिए। सम्मान समारोह में कवि सोनम काला, गजेन्द्र राणा, शैलेन्द्र हिलमैन, रेशमा शाह, खुशी नेगी, राकेश जिरवाण, सुधीर बर्त्वाल, मनोज बिष्ट, प्रकाश बडवाल, सोहनी नेगी, अंजलि बुटोला, अनीशा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। सम्मान समारोह में युवा कला साहित्य मंच का गठन करते हुए अध्यक्ष – सतपाल, उपाध्यक्ष – राकेश जिरवाण, महासचिव- पंकज बिन्दास, कोषाध्यक्ष- प्रियंका देवी, मीडिया प्रभारी – कृष्ण कुमार सहित अनेक कवियों साहित्यकारों को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम आयोजक कवि सतपाल ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन महेन्द्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक प्रबन्धक सुमित, मन्दाकिनी शिक्षा निकेतन प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सेमवाल, सी आर सी धनी वैरवाण, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष विजय सिंह राणा, सुनील राणा, अमित भट्ट, भरत सिंह राणा, देवेश्वरी सेमवाल, शकुन्तला राणा, कमला राणा, विलोचना रावत, विनोद सिंह नेगी, देवी लाल भारती, अनीता चौधरी, राजेश्वरी देवी, धन सिंह राणा, धन सिंह चौधरी, मनोज सिंह नेगी, प्रियंका देवी, दुर्गा देवी, रिया राणा, रवीना राणा, रितु नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों
के नौनिहाल, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।








