परिवर्तन पार्टी का स्थापना दिवस: गांधी पार्क में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय)

 

 

 

परिवर्तन पार्टी का स्थापना दिवस: गांधी पार्क में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता।

 

 

 

 

                         अल्मोड़ाः उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क, अल्मोड़ा में एकत्र होकर पार्टी का 17वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में यह सत्तारूढ़ रही राजनीतिक पार्टी ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है और राज्य की आधारण नष्ट हो गई है। राज्य अवधारणा को साकार करने और सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन करने के लिया ही उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अस्तित्व मैं आई है और निरंतर संघर्षरत है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों में संसाधनों के अभाव के बावजूद पार्टी ने अपनी वैचारिक दृढ़ता बनाए रखी, किसी भी प्रकार के समझौते से दूर रहते हुए निरंतर संघर्ष किया तथा सत्ता के दमन का सामना करते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी कारण आज परिवर्तन पार्टी राज्य की एकमात्र विश्वसनीय क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित होती जा रही है।

 

सभा में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर प्रकार के अवसरवाद और तात्कालिक राजनीतिक लाभ की प्रवृत्तियों से मुक्त रहकर जनहित के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्थित कई दलों की वर्तमान दुर्दशा के पीछे अवसरवाद ही मुख्य कारण रहा है, जिसे अब मिल-जुलकर समाप्त करना होगा।

 

सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्टी की पहली राजनीतिक समिति के सदस्य गोविंद लाल वर्मा ने कहा कि परिवर्तन पार्टी अपने विचारों और संघर्षों के कारण जानी जाती है तथा उसमें कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों के विकल्प के रूप में उभरने की पूरी क्षमता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य की सभी संघर्षशील शक्तियों को एकजुट होकर जनता के सामने एक सशक्त राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो परिवर्तन पार्टी अपने दम पर और समान विचारधारा वाले संघर्षशील संगठनों के साथ मिलकर राज्यहित में इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान जनगीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।

“उत्तराखंड के भ्रष्ट राज्य में परिवर्तन में, परिवर्तन का लाग जगह है,

“परिवर्तन की लहर चली गाँव-शहर-गली-गली”,

“जल-जंगल-जमीन हमारी है, नहीं सहेंगे घोस तुम्हारी”,

“राजधानी गैरसैंण, गैरसैंण ! गैरसैंण! “

जैसे नारों गूंजते रहे।

 

इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों और अपनी मांगों की तख्तियों के साथ गांधी पार्क से माल रोड होते हुए लाल बाजार तक मार्च निकाला। कार्यक्रम का समापन माघ माह की परंपरागत खिचड़ी के साथ किया गया।

 

इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा महासचिव नारायण राम एड जीवन चंद, बसंत खानी, (उछाछ की) सोना खानी, हेमा और भावना, स्वाति तिवारी, मनोहर उपाध्याय, किरन आर्य, एडवोकेट गोपाल राम, मोहम्मद वसीम, एडवोकेट मनोज पंत, शंकर सिंह, नारायण सिंह दानू, मोनिका दानू, अमन, मोहन राम, अनिता बजाज, अनीता आर्य, दीवान सिंह, पी सी जोशी, कसौतोबानंद भट्ट, हर सिंह, हम पांडे, एडवोकेट स्निग्धा तिवारी समद बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)