ऊखीमठः स्थानीय प्रशासन व खनन माफियाओं के मध्य गठजोड़ गठबन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहने वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                       (नया अध्याय)

 

             ऊखीमठः स्थानीय प्रशासन व खनन माफियाओं के मध्य गठजोड़ गठबन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहने वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है।

स्थानीय प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं ने मधु गंगा के सीने को छलनी कर दिया है तथा खनन माफिया खूब चांदी काट रहे हैं। आलम यह है कि रात्रि के समय स्थानीय प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है। क्षेत्रीय जनता द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है मगर खनन माफियाओं व स्थानीय प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से मधु गंगा में हो रहे अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। बता दे कि खनन माफियाओं का मधु गंगा के आंचल से दशकों पूर्व का नाता रहा है। पूर्व में शासन स्तर सरकारी भूमि पर निजी पट्टो को स्वीकृति मिलने से प्रदेश सरकार को खासा राजस्व मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिलते थे, मगर विगत 30 जून को सरकारी भूमि पर स्वीकृत निजी पट्टो की अवधि समाप्त होने के बाद खनन माफिया फिर से मधु गंगा के सीने को छलनी करने लग गयें है। मदमहेश्वर घाटी से मिले सूत्रों के अनुसार मधु गंगा के विभिन्न स्थानों पर दिन – दहाड़े अवैध खनन होना आम बात बनी हुई है तथा खनन माफिया बेरोक – टोक मधु गंगा के आंचल को छलनी करने पर तुले हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मधु गंगा में अवैध खनन पर रोक लगाने की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से की गयी है मगर खनन माफियाओं व स्थानीय प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सिग्नल मिलने के बाद ही अवैध खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है तथा रात्रि के समय बिजली गुल होने पर अवैध खनन से लदे वाहनो की आवाजाही में वृद्धि होना आम बात बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है तथा खनन माफियाओं को स्थानीय प्रशासन का संरक्षण मिलने से ग्रामीण मौन रहने में भलाई समझते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा मन्दाकिनी नदी पर विभिन्न स्थानो पर निजी पट्टों  को स्वीकृति दी जा चुकी है मगर मधु गंगा में निजी पट्टों  को स्वीकृति न मिलने से जुगासू पुल के ऊपरी हिस्से सहित मधु गंगा के आंचल में अवैध खनन जारी रहने से खनन माफिया खूब चांदी काट रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन पूर्व की भाँति मधु गंगा में भी निजी पट्टो को आवंटित करता है तो स्थानीय युवाओ को रोजगार मिलने, प्रदेश सरकार को खासा राजस्व मिलने के साथ ही अवैध खनन पर रोक लग सकता है । वहीं दूसरी मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत मधु गंगा में हो रहे अवैध खनन के बारे में तहसील प्रशासन से वार्ता करनी चाहिए मगर तहसील प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आगामी केदारनाथ यात्रा बैठक मे शामिल होने से वार्ता नही हो पायी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)