शहीद जवान रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ आज दी गई अंतिम विदाई।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                      (नया अध्याय)

 

 

         

 

शहीद जवान रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ आज दी गई अंतिम विदाई।

 

                   ऊखीमठ : अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह (36) को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे शहादत को प्राप्त हो गए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से आज 20 जनवरी 7 बजे, पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

रुद्रप्रयाग संगम में अंत्येष्टि के दौरान क्षेत्र वासियों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और केदारनाथ विधायक ने अंतिम विदाई में सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुई केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। कहा, रविंद्र के परिवारजनों को जानती हूं और उनके पिता भी गांव की सेवा में लगे रहते हैं। कहा, भगवान केदारनाथ से प्रार्थना है कि भारत माता के वीर सपूत रविन्द्र सिंह के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। वहीं गांव वासियों ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। हर कोई इस घटना से दुखी है। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रविन्द्र की शहादत से हर कोई दुखी है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए वीरगति पाई है किंतु उनके जाने से गांव ही नहीं सम्पूर्ण जनपद में शोक की लहर है और हर कोई दुखी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)