नव नियुक्त उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने संभाला कार्यभार, केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने किया स्वागत।

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                       (नया अध्याय)

        नव नियुक्त उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने संभाला कार्यभार, केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने किया स्वागत।

              ऊखीमठः नव नियुक्त उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की प्रशासनिक स्थिति, तीर्थयात्रा व्यवस्था तथा जनसमस्याओं की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अनिल रावत से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा केदारघाटी से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर समिति ने आगामी श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के आपसी समन्वय से यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केदारघाटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और तीर्थयात्रा प्रबंधन को लेकर सभी आवश्यक कदम समयबद्ध रूप से उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सहयोग की अपील की। भेंट के दौरान समिति अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद राणा, केशव रावत, महिपाल पुष्वाण, महेन्द्र रावत, गिरीश पुष्वाण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।