सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
स्वास्थ्य शिविर के साथ बालिकाओं के अधिकारों पर जागरूकता सत्र आयोजित।
ऊखीमठः सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड ऊखीमठ में 20, 21 एवं 22 जनवरी को तीन दिवसीय स्वास्थ्य 
शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से पूर्व बालिकाओं के अधिकारों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया जायेगा जिसमें
राजकीय इंटर कॉलेज राऊलैक की 11 बालिकायें, राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना की 11 बालिकाये तथा चिल्ड्रन एकेडमी मक्कूमठ की 10 बालिकाओं के साथ सत्र आयोजित किये गये तथा इन सत्रों में बालिका अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, अपनी बात रखने का अधिकार तथा भारत सरकार की योजनाओं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, नंदा गौरा योजना आदि की जानकारी दी गई। सत्र का संचालन ब्लॉक लीड ऊखीमठ जीतेंद्र कुमार पुरोहित द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि 20 जनवरी को राऊलैक एवं बुरूवा ग्राम में 54 मरीजों की जाँच की गई। 21 जनवरी को मनसूना ग्राम में 55 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जबकी 22 जनवरी को मक्कूमठ एवं परकंडी ग्रावो में 51 मरीजों की OPD जाँच की गई। शिविरों के दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जाँच एवं निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा प्रत्येक माह 20, 21 एवं 22 तारीख को राऊलैक, मनसूना, मक्कूमठ सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। साथ ही किशोरी समूहों के माध्यम से बालिकाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र भी निरंतर संचालित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा रही हैं। श्री पुरोहित ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाली स्वास्थ्य टीम के सदस्यों — डॉ. दिव्या, राहुल रावत, आयुष रावत, रिंकी पवार, मंजू , यशवंत नेगी, सुरेंद्र बिष्ट तथा प्रवाह समन्वयक मनोज बैंजवाल जी एवं क्लस्टर समन्वयक पूनम विशेष योगदान रहता है।







