नील मणि
मेरठ, (उत्तर प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)

समीक्षा
नन्हें साथी
अदम्य नारी रत्न सम्मान एवं कोहर प्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य श्री सम्मान से सुशोभित श्रीमती सुधा गोयल जी का बाल साहित्य-संग्रह नन्हें-साथी मेरे हाथों में होना अपने आप में एक सुखद अनुभव है।
107 पृष्ठों में सजी 37 बाल कहानियों की यह पत्रिका बाल मन की दुनिया का ऐसा आईना है, जिसमें बच्चे अपने बचपन की शरारतें, जिज्ञासाएँ और संवेदनाएँ साफ़ देख पाते हैं।
एक के बाद एक छोटी, मनोरंजक और दिलचस्प कहानियाँ बच्चों को बाँधे रखती हैं। यह संग्रह केवल मनोरंजन नहीं करता, बल्कि संवेदनशीलता, नैतिक मूल्यों और सुसंस्कृत समाज की नींव भी रखता है। पढ़ते-पढ़ते रुकने का मन नहीं होता— हर कहानी अगली कहानी की ओर सहज ही खींच ले जाती है।
शब्दों की चंचलता मन मोह लेती है। भाषा सरल, स्पष्ट और कहीं-कहीं हल्की हास्य से भरी है, जो बच्चों के मन तक बिना किसी थकान के पहुँचती है।
मेरे द्वारा बनाए गए चित्रों से सजी यह पत्रिका हाथ में लेकर देखना और भी संतोष से भर देता है— कहानियाँ जैसे चित्रों में बोल उठती हैं।
कंजूस भोलू में ख्याली पुलाव धराशायी होते हैं
नानी की कहानी में बच्चों के गीत सजते हैं
दर्द की देवी के फूल संघर्ष के बाद सत्य की विजय का संदेश देते हैं
नन्हें साथी में कीट-पतंगों और पक्षियों के मानवीय, स्नेहिल व्यवहार बच्चों को संवेदना सिखाते हैं
दादी में जैसे हवा भर गई, घंटी सा गोल चेहरा जैसे प्रतीक चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं।
सबक आलसी बच्चों को आईना दिखाती है।
लालची दीनाराम की भारी काया और सिर पर चोटी बच्चों को हँसने पर मजबूर कर देती है—और मन पर नियंत्रण का संदेश भी देती है।
बूढ़े तोते की बुद्धिमानी, धूर्तता की सजा, लो अंगूर खाओ—चोरी बुरी है
काली कोयल—बच्चों में सुधार कैसे लाएँ
हीरे की अंगूठी—पाखंड और गोरखधंधे पर करारा व्यंग्य
संगीत का एकलव्य—सच्ची लगन की ताकत
मेहनत का फल—अब्राहम लिंकन के बचपन से राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरक यात्रा
सोनू की बाँसुरी—परियों, साहूकार और मासूमियत की दिलचस्प कथा
हर कहानी कुछ न कुछ सिखाती है बिना उपदेश दिए।
इसके अतिरिक्त चतुर खरगोश, बेवकूफ मगरमच्छ, भोलू राम, करनी का फल, पैसों की बरसात, मेरा गाँव मेरा घर, भील और हिरनी जैसी कहानियाँ बाल मन को आनंद और संस्कार दोनों देती हैं।
नन्हें साथी सचमुच हर बच्चे के हाथ में होनी चाहिए— यह केवल पढ़ने की सामग्री नहीं, बल्कि संस्कारों की थाती है, जो बच्चों को हँसाते हुए अच्छा इंसान बनना सिखाती है।
नन्हें साथी
अदम्य नारी रत्न सम्मान एवं कोहर प्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य श्री सम्मान से सुशोभित श्रीमती सुधा गोयल जी का बाल साहित्य-संग्रह #नन्हें_साथी मेरे हाथों में होना अपने आप में एक सुखद अनुभव है।