श्रीमद्भागवत वेद कथा के चौथे दिन वेद कथावाचक पंडित प्रकाश जी आर्य ने कहा :- सनातन और धर्माचरण पर दिया संदेश

Spread the love

 

संवाददात कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार

 

                   (नया अध्याय)

 

श्रीमद्भागवत वेद कथा के चौथे दिन वेद कथावाचक पंडित प्रकाश जी आर्य ने कहा :- सनातन और धर्माचरण पर दिया संदेश।

 

 

 

           कानड़ः पंचदिवसीय श्रीमद्भागवत वेद कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित प्रकाश आर्य ने धर्म, वेद और सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म ही वह एकमात्र मार्ग है, जो मनुष्य को सच्चे शिव और ईश्वर की अनुभूति कराता है।

 

पं. आर्य ने महात्मा व्यास के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अधिकांश लोग धर्म को मानते तो हैं, लेकिन उसे सही रूप में समझते नहीं। जब तक धर्म का सम्यक ज्ञान नहीं होगा, तब तक ईश्वर की सच्ची अनुभूति संभव नहीं है। धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की संपूर्ण कला है।

 

उन्होंने तुलसीदास जी के कथनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां वेद हैं, वहीं सच्चा ज्ञान है और वेद ही धर्म का मूल आधार हैं। वेदों की शिक्षाओं के कारण ही सनातन धर्म आज भी सुरक्षित और जीवंत है। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के जीवन चरित्रों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही वेदों के ज्ञाता थे और उन्होंने मानवता को धर्म, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश दिया।

 

कर्म सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए पं. आर्य ने कहा कि जब मनुष्य कोई गलत कार्य करता है, तो उसकी अंतरात्मा उसे सचेत करती है। यदि इसके बाद भी व्यक्ति नहीं सुधरता, तो ईश्वर उसके कर्मों के अनुसार दंड देता है। उन्होंने कहा—ईश्वर के घर देर है, अंधेर नहीं। मंदिर और तीर्थ स्थलों तक जाना ही धर्म नहीं है, बल्कि वहां से लौटने के बाद भी धर्माचरण करना आवश्यक है।

 

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता पंवार एवं एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राहुल काबले द्वारा श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ लिया।

कथा के दौरान विनोद आर्य एवं दिलीप आर्य द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर कथा वाचक पंडित प्रकाश आर्य का स्वागत केशर सिंह दरबार, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक दीपक भटनागर, भाजपा जिला मंत्री कविता शर्मा, आशीष शर्मा साथ ही कनेक्ट केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. विशाल बनासिया एवं उनकी टीम ने भी स्वागत किया। मोहन बड़ोदिया से हरीश फौजी, श्याम पाटीदार एवं इंदर सिंह ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर पंडित प्रकाश आर्य का स्वागत किया। कथा में आरती के बाद प्रसादी वितरण महिला मंडल के द्वारा हलवा प्रसादी वितरण की गई।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।