ऊखीमठ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदार घाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Spread the love

ब्यूरो रूद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदार घाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। रक्षा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी पहुंच गयी है । कल रक्षा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुचेगी।

विगत 24 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए केदार घाटी के स्यालसौड पहुंची थी। बुधवार को केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के बासबाड, भीरी, कुण्ड, सेमी, भैसारी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में शामिल पूर्व सांसद प्रदीप टमटा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है तथा केदारनाथ धाम से हजारों हिन्दुओ की आस्था जुडी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा के लिए आमजनता को जागृति करना है। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तीर्थ स्थलों का व्यवसायीकरण सरासर गलत है। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षा यात्रा निकाली जा रही है तथा रक्षा यात्रा में हर कार्यकर्ता ने समर्पण भावना से सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित मोहन फर्स्वाण, पूर्व राज्यमंत्री रणजीत रावत, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कुवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, हरीश गुसाई, कुलदीप कण्डारी, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी, आनन्द सिंह नेगी , राकेश नेगी, बीर सिंह बुडेरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, धनपाल नेगी, अरविन्द गुसाई, रजनी रावत , कुब्जा धर्म्वाण, दीपा देवी आर्य, सन्दीप पटवाल, मोहन भण्डारी, महेन्द्र रावत, विनोद नेगी उत्तम असवाल, शिव सिंह रावत,कांग्रेस सेवा दल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, योगम्बर नेगी, महेश उनियाल सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।