श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कर्मी प्रकाश रतूड़ी को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई।

Spread the love

ब्यूरो:  डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कर्मी प्रकाश रतूड़ी को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई।

• श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार की उपस्थिति में विदाई सम्मान समारोह आयोजित।

श्री बदरीनाथ धाम: 31 जुलाई। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)श्री बदरीनाथ प्रतिष्ठान में कार्यालय सहायक प्रकाश रतूड़ी आज 60 वर्ष की अधिवर्षता में सेवानिवृत्त हो गये। वह श्री बदरीनाथ धाम रावल जी के साथ सेंगोल छड़ी लेकर चलते थे विशिष्ट भेष-भूषा में रहने के कारण प्रकाश रतूड़ी की हरेक कर्मचारी तथा यहां तक कि तीर्थयात्री भी दूर से पहचान जाते थे। प्रकाश रतूड़ी हंसमुख एवं मिलनसार रहे हैं।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति पदाधिकारियों -सदस्यों, अधिकारियों ने प्रकाश रतूड़ी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।आज श्री बदरीनाथ धाम कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई सम्मान समारोह में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल एवं प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान तथा मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने प्रकाश रतूड़ी के सेवानिवृत्त होने पर फूलमालाओं से स्वागत किया एवं भगवान बद्रीविशाल मंदिर की प्रतिकृति सहित स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र, भेंटकर सम्मानित किया।

                 सभी कर्मचारियों-अधिकारिओं ने प्रकाश रतूड़ी को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रकाश रतूड़ी के परिजन भी मौजूद रहे तथा मंदिर समिति कर्मियो द्वारा उनका भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने प्रकाश रतूड़ी को कुशल कार्मिक बताया। श्री केदारनाथ धाम, उखीमठ कार्यालय, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ एवं समिति के देहरादून कार्यालय से भी अधिकारियों -कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।कर्मचारी उन्हें विदा करने जोशीमठ भी पहुंचे।

आज बदरीनाथ में विदाई-सम्मान समारोह के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, आचार्य अमित बंदोलिया,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,संदेश मेहता, केदार सिंह रावत,पूर्व दफेदार कृपाल सनवाल विश्वनाथ, अजय सती, अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, सत्येन्द्र चौहान,संजय भंडारी,कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, देवेन्द्र पंवार,दीपक सयाना,विकास सनवाल, अमित डिमरी,नारायण नंबूदरी,राजेश नंबूदरी, दर्शन कोटवाल, सिकंतू लाल, सावित्री देवी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।