सौजन्यःहरीराम यादव
बनघुसरा, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
गाइड बुक फार एक्स सर्विसमैन एंड डिपेंनडेंट्स का हुआ विमोचन।

लखनऊ: सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों, वीरता पदक विजेताओं, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले जनपद अयोध्या के निवासी और मुख्यालय उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लखनऊ में कार्यरत आनरेरी सूबेदार मेजर हरी राम यादव द्वारा गाइड बुक फार एक्स सर्विसमैन एंड डिपेंनडेंट्स नाम की एक पुस्तक लिखी गई है। इसके पीडीएफ संस्करण का विमोचन आज सैनिक समाचार सेवा की फाउंडर मेम्बर श्रीमती मिथिलेश यादव द्वारा किया गया।
इस पुस्तक में सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों, वीरता पदक विजेताओं, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों के हर संभावित प्रश्नों के उत्तर को सहेजने का प्रयास किया गया है जिसके लिए वह रोज परेशान होते हैं।
आपको बताते चलें कि आनरेरी सूबेदार मेजर हरी राम यादव उत्तर प्रदेश के वीरता पदक विजेताओं और वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों से गहराई से जुड़े हुए हैं। इन्होंने राज्य सैनिक बोर्ड उत्तर प्रदेश में सम्बद्धता के दौरान वीरता और सम्मान, शौर्य और पराक्रम, विरासत तथा निर्देशिका जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं जो कि स्वयं में इतिहास हैं। केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड बुक 2022 का हिंदी अनुवाद भी इनके द्वारा किया गया है।
सैनिक विषयों के अलावा यह सामाजिक और राजनीतिक विषयों से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर भी कविता और कहानियों के माध्यम से लोगों के बीच बने रहते हैं। इनके लेख, कहानियां और कविताएं देश ही नहीं विदेशों की पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहते हैं। इस पुस्तक का हिंदी संस्करण मई के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है।







