उज्जैन में राग मंच संगीत विद्यालय का परचम, फियोना, नव्या, सिद्धि व नमिश अव्वल रहे।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुरः सुनील चिंचोलकर

 

                      (नया अध्याय)

 

उज्जैन में राग मंच संगीत विद्यालय का परचम, फियोना, नव्या, सिद्धि व नमिश अव्वल रहे।

 

महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026 में नृत्य व गायन में शानदार प्रदर्शन, गुरुजनों को भी मिला सम्मान।

 

 

                     

 

            बिलासपुर,छत्तीसगढ़:  ए सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर तथा श्री नृत्यांजलि संस्था द्वारा उज्जैन में आयोजित “महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026” में बिलासपुर के राग मंच संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।

 

इस इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, वादन, रिएक्शन और विजुअल आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के विद्यार्थी संगीत एवं नृत्य शिक्षक शंभूनाथ रजक और साहिल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उज्जैन पहुंचे। विद्यार्थियों ने कथक नृत्य और गायन में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

 विजेता छात्र-छात्राएं

नव्या शर्मा – प्रथम स्थान (कथक सीनियर)

फियोना खान – प्रथम स्थान (कथक सीनियर)

सिद्धि स्वर्णकार – प्रथम स्थान (कथक जूनियर)

डिलेना साहू – द्वितीय स्थान (कथक जूनियर)

अनुषा मरावी – द्वितीय स्थान (कथक ओपन)

नमिश शर्मा – प्रथम स्थान (गायन जूनियर)

 गुरुजनों का सम्मान

 

विद्यालय के शिक्षक साहिल सिंह ठाकुर एवं शंभूनाथ रजक को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए “संदीपनी ऋषि गुरु सम्मान” से सम्मानित किया गया।

 प्राचार्य का संदेश

 

विद्यालय के प्राचार्य साहिल सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी देश, समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।