राजकुमार कुम्भज
जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, देहरादून)
____________________
युद्धोन्माद-कूटनीति.
____________________
खुदा ने कभी लिखा नहीं इतिहास
खुदा कभी भी लिखता नहीं है इतिहास
फिर भी, फिर भी आ ही जाता है बीच में
कहीं न कहीं से आकारण अकस्मात् ही
होने, नहीं होने की गैर-जरुरी बहस लेकर
और लौटता नहीं है फिर कभी भी कहीं
बात-बात में सभी कहने लगते हैं तभी
कमाल पर कमाल करने लगते हैं सभी
इतिहास गवाह है, खुदा गवाह है
जैसे दग़ाबाज जुमले उछालने लगते हैं
कि आज तक हुए तमाम-तमाम युद्धों में
तेल-भंडार उड़ाए गए खेल-मैदानों सहित
सैन्य-ठिकाने खेत-खलिहानों सहित
हवाई-अड्डे, बस-अड्डे उड़ाए गए रेस्त्राँ
स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, ढ़ाबे उड़ाए गए
और संगीत-सभाओं तक को छोड़ा नहीं
कभी भी, कहीं भी, किसी भी देश के
महायुद्ध के महावीर महायोद्धाओं ने
कहलाए, वे ही कहलाते रहे विजेता फिर
उन्होंने ही उड़ाया बच्चों, बूढ़ों, स्त्रियों को
उड़ाए नहीं, दारू के अड्डे उड़ाए नहीं
उड़ाए नहीं, रंडी-बाजार उड़ाए नहीं
सराफा-बैंक, सोना-चाॅंदी उड़ाया नहीं
फिर मारे गए वे ही सभी के सभी मारे गए
जो डरते नहीं थे, डरे नहीं थे ख़ुदा से
जो रहते नहीं थे, रहे नहीं थे शराबख़ोर
अथवा जो थे नहीं, थे नहीं औरतख़ोर ही
और रहे नहीं थे प्रार्थनारत भी कभी भी
रहे सुरक्षित रहे वे ही, वे ही जो रहे अड्डे पर
बाबा बोतलदास का लगाते रहे जयकारा
खोलते रहे बोतल, खोलते रहे नाड़ा
सट्टा-जुआँ, खेलते रहे किसी ट्रंप-टाॅवर में
यही है, यही है महायुद्ध में, महायुद्ध की







