वन विभाग सुसनेर की बड़ी कार्रवाई, अवैध चिरान लकड़ी से भरा पिकअप वाहन जब्त।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार

 

                            (नया अध्याय)

 

 

वन विभाग सुसनेर की बड़ी कार्रवाई, अवैध चिरान लकड़ी से भरा पिकअप वाहन जब्त।

 

 

 

            आगर मालवा:  वन विभाग सुसनेर द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार, वन मंडलाधिकारी शाजापुर श्रीमती हेमलता शाह के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी आगर श्री फतेसिंह नीनामा, के मार्गदर्शन में श्री चन्द्रसिंह पंवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा गणेशपुरा जोड़ क्षेत्र में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से चिरान लकड़ी भरी हुई पाई गई।

 

वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया तथा वाहन चालक नावेद पिता आरिफ खां, निवासी नलखेड़ा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

जप्ती की कार्रवाई श्री पीरूलाल खाटकी, डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में की गई, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों सुरेश प्रजापति, कमलसिंह मालवीय, के.एल. परमार (वनरक्षक), जितेंद्र गौर, संजय गौर, देवराज सिंह सिसोदिया सहित वाहन चालक बद्रीसिंह सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी परिवहन एवं वन अपराधों के विरुद्ध आगे भी सतत अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।