उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरनाथपुर कैमूर बिहार में ‘स्कूल चलो’ जागरूकता रैली का भव्य आयोजन।

Spread the love

 

संवाददाता कैमूर (बिहार): संतोष कुमार चतुर्वेदी

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरनाथपुर कैमूर बिहार में ‘स्कूल चलो’ जागरूकता रैली का भव्य आयोजन।

​दिनांक: 07 अप्रैल 2026

 हरनाथपुर, मोहनियां प्रखंड, कैमूर (बिहार)

​हरनाथपुर: “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” के नारों से बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

​

 

             मोहनियां, कैमूर : ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत शिक्षा सुनिश्चित करने और नामांकन दर बढ़ाने के उद्देश्य से आज, कैमूर जिले के मोहनियां प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरनाथपुर द्वारा एक भव्य ‘शिक्षा जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​नारों से गुंजायमान हुआ गांव:

 

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और बुलंद आवाज में नारे लगाकर ग्रामीणों का ध्यान खींचा। रैली के दौरान बच्चों ने “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल हम जाएंगे” और “अच्छे बच्चे तभी बनेंगे, जब हम स्कूल चलेंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र आधार है।

​शिक्षकों की सक्रिय भूमिका:

 

इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। रैली के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से कुमारी श्यामदुलारी, बिजेन्द्र कुमार, आकांक्षा जायसवाल, पूर्णिमा सिंह, मोहम्मद गुलाम रसूल, मनोज कुमार सिंह और सुमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

​अभिभावकों से सीधा संवाद:

 

रैली के दौरान प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, पोशाक राशि और पौष्टिक मिड-डे मील की जानकारी देते हुए अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास का स्वागत किया और शिक्षा के इस महाअभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

​

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।