ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/202604084Kaw9wCh
फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव हाजी चिंबा के पास दर्दनाक हादसा।
एक्टिवा सवार दो युवकों की कार से टक्कर हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव हाजी चिंबा में हादसा हुआ है। एक कार और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए परिवार वालों ने बताया कि हरप्रीत अपने दोस्त के साथ फिरोजपुर शहर से कोठी राय साहिब जा रहा था, तभी फाजिल्का की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर एक्टिवा को टक्कर मार दी। हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत भी बहुत नाजुक है।
बाइट: परिवार के सदस्य, मनिंदर सिंह
Vio हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि घायल व्यक्ति को आम राहगीरों ने इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।
बाइट: जसपाल सिंह, पुलिस जांच अधिकारी
Vio वहीं, लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे होने की वजह से इस सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है, जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोग इसे फोरलेन करने की भी मांग कर रहे हैं।
बाइट: लोग







