संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
जिले में गेहूँ खरीदी हेतु 42 उपार्जन केंद्र स्थापित 10 अप्रैल से 05 मई तक समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी।
आगर-मालवा : मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य जिले में 10 अप्रैल से 05 मई 2026 तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जिले में कुल 42 गेहूँ उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा तहसीलों में विपणन सहकारी संस्थाओं तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
खरीदी कार्य समिति स्तरीय केंद्रों, मंडी प्रांगणों एवं विभिन्न वेयरहाउसों में संचालित होगा।
जारी आदेश के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु तहसील आगर अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था-आगर, के लिये खरीदी स्थल केसर वेयर हाउस पालखेड़ी उज्जैन रोड़ है।
इसी तरह प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कानड़-1, खरीदी स्थल, समिति स्तरीय मंडी प्रांगण कानड़, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था तनोड़िया-1, खरीदी स्थल सीतानारायण वेयरहाउस बड़गोन फन्टा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था चांदनगांव खरीदी स्थल बालाजी वेयरहाउस चांदनगांव, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था नरवल खरीदी स्थल चंदा वेयर हाउस नरवल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पिपलोनकलां खरीदी स्थल खुशी वेयर हाउस तनोड़िया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पालड़ा खरीदी स्थल अरिहंत वेयरहाउस आगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था झलारा,खरीदी स्थल, सेवन-सी वेयर हाउस झलारा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था तनोड़िया-2 समिति स्तरीय मंडी प्रांगण तनोड़िया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कानड़-2 खरीदी स्थल, समिति स्तरीय मंडी प्रांगण कानड़, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पिपलिया घाटा खरीदी स्थल बालाजी वेयरहाउस बैजनाथ रोड़ आगर, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आगर खरीदी स्थल, सीतामोती वेयरहाउस निपानिया बैजनाथ, माँँ बिजासन स्व-सहायता समूह रणायरा राठौर खरीदी स्थल समिति स्तरीय मंडी आगर, हुसैन स्व-सहायता समूह लांपाखेड़ी खरीदी स्थल बापू वेयर हाउस थड़ौदा, जय श्रीकृष्णा स्व-सहायता समूह मानकपुर खरीदी स्थल बद्रीलाल वेयर हाउस कानड़ को खरीदी केन्द्र स्थापित किया गया।
तहसील बड़ौद अर्न्तगत
प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मदकोटा-01 खरीदी स्थल सुगनदेवी वेयर हाउस कांगनीखेड़ा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था
मदकोटा-02 खरीदी स्थल समिति स्तरीय मदकोटा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बीजानगरी खरीदी स्थल समिति स्तरीय बीजानगरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था झोंटा खरीदी स्थल वेंकटेश वेयर हाउस एवं तौलकांटा कांगनीखेड़ा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था निपानिया हनुमान खरीदी स्थल सिंद्धांचल वेयर हाउस, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बड़ौद-01 खरीदी स्थल समिति स्तरीय देवरूडी खजूरी बड़ौद बायपास रोड़, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बड़ौद-02 खरीदी स्थल देवरूडी खजूरी बड़ौद बायपास रोड़, स्टार स्व-सहायता समूह कंकडेल खरीदी स्थल गणेश वेयरहाउस गुराड़िया तथा विपणन सहकारी संस्था बड़ौद खरीदी स्थल वेंकटेश वेयर हाउस कार्पोरेशन कांगनीखेड़ा बड़ौद रोड़ को खरीदी केन्द्र बनाया गया है।
तहसील सुसनेर अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सुसनेर खरीदी स्थल मयूर वेयर हाउस सुसनेर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था लटुरी गेहलोत खरीदी स्थल समिति स्तरीय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सोयतखुर्द खरीदी स्थल अम्बिका वेयर हाउस करकडिया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था डांगरगांव खरीदी स्थल कृष्णा वेयरहाउस करकडिया, गायत्री स्व-सहायत समूह खजूरी खरीदी स्थल संस्कार वेयर हाउस सुसनेर, माँँ वैष्णोदेवी स्व-सहायता समूह बोरखेड़ी लड़ा खरीदी स्थल, सद्भावना वेयर हाउस सुसनेर, विपणन सहकारी संस्था सुसनेर खरीदी स्थल आरबी वेयर हाउस सुसनेर खरीदी केन्द्र स्थापित किया गया है। सोयत अन्तर्गत जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह देवली सोयत खरीदी स्थल शुभम वेयर हाउस सोयत, राधे-राधे स्व-सहायता समूह करकडिया सोयत खरीदी स्थल समिति स्तरीय इन्दौर कोटा रोड़ मगरिया जोड़ तथा तहसील नलखेड़ा अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बड़ांगाव खरीदी स्थल श्रीजी वेयरहाउस बड़ागांव, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था नलखेड़ा समिति स्तरीय मंडी प्रांगण नलखेड़ा, विपणन सहकारी संस्था नलखेड़ा-1 खरीदी स्थल मार्केटिंग गोदाम नलखेड़ा, श्याम स्व-सहायत समूह धंधेड़ा खरीदी स्थल समिति स्तरीय, श्री महाँकाल स्व-सहायता समूह सूईगांव खरीदी स्थल समिति स्तरीय, सांईराम स्व-सहायता समूह सूईगांव खरीदी स्थल समिति स्तर पर, अम्बेमाता स्व-’सहायता समूह भैंसोदा खरीदी स्थल समिति स्तरीय भैंसोदा, जय माँँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह लसुल्डिया गोपाल खरीदी स्थल पाटीदार वेयर हाउस पचलाना, विपणन सहकारी संस्था नलखेड़ा-2 खरीदी स्थल मित्तल वेयर हाउस नलखेड़ा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है।







