डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
सजल
पदांत—खाली
मात्रा-भार–16
उदर रहे जब खाली-खाली।
भाए कभी न रवि की लाली।।
ऋतु वासंती जब भी आए।
प्रकृति सुंदरी लगती आली।।
भ्रमरों का गुंजन मन मोहे।
फूल खिलें जब डाली-डाली।।
होते तृप्त निरख ये लोचन।
जब करती नर्तन हरियाली।।
कभी-कभी ऐसा भी होता।
बरसे नहीं घटा भी काली।।
श्रम का कोई मोल न होता।
भरे सदा श्रम भोजन-थाली।।
सिंधु-गले वह सरिता मिलती।
जो बहकर जाती मतवाली।।







