अल्मोड़ा नगर में जलापूर्ति ठप होने से 1.10लाख की आबादी हुई प्रभावित।

Spread the love

ब्यूरो  कुमाऊं :  दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)

अल्मोड़ा नगर में जलापूर्ति ठप होने से 1.10लाख की आबादी हुई प्रभावित।

अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण यहां कोसी नदी में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो जाने के कारण गुरुवार को पंपिंग का काम ठप रहा, जिस कारण नगर के क‌ई हिस्सों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। जिनमें पाताल देवी, एडम्स, सर्किट हाउस समेत अन्य जलाशयों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण नगर क्षेत्र व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।जिस कारण यहां की लगभग 1.10लाख जनता परेशान रही। लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर काम चलाया।विगत दिवस सोमेश्वर, कोसी, गोविंदपुर, दौलाघट आदि क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कोसी बैराज में काफी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई, जिस कारण से यहां पेयजल पंपिंग के काम में बाधा आ गई।

गुरुवार को सुबह जलसंस्थान के अभियंता व कार्मिक मौके पर पहुंचे। दिनभर क‌ई बार कोसी बैराज के गेट खोलकर बैराज में जमा हुई सिल्ट को बहाया गया।शाम 5.30बजे के करीब सिल्ट बहाने के बाद वहां स्थित चारों पंपों से जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों के जलाशयों, पाताल देवी, एडम्स, सर्किट हाउस,हीराडुंगरी,नरसिंसबाड़ी,कसारदेवी,व सीतापुर को पानी उपलब्ध कराया गया। गुरुवार की रात को यहां के जलाशयों में पानी एकत्र किया गया।

जलसंस्थान अल्मोड़ा के ईई अरुण कुमार ने बताया कि कोसी बैराज में आई सिल्ट को बहा दिया गया है और पंपिंग शुरू कर सभी जलाशयों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार से नगर के सभी मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।

 

 

 

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?