संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से उनके प्रकरण के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।







