संवाददाता कन्नौज/छिबरामऊ: दीप सिंह
(नया अध्याय)
कृष्णा गेस्ट हाउस सिकंदरपुर में विधायक ने सुनीं युवाओं की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन।
कन्नौज/छिबरामऊ: सिकंदरपुर कृष्णा गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायक अर्चना पाण्डेय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने एससी समाज के युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने।
कार्यक्रम में विधायक ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “हमारे बीच दूरी क्यों है, इसे खत्म करना जरूरी है।” इस पर युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विधायक आसपास के गांवों में तो आती हैं, लेकिन उनके गांव में न तो कभी दौरा करती हैं और न ही सुख-दुख में शामिल होती हैं।
वहीं, छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौरी के मजरा निवासी एवं पूर्व प्रधान अवनीश कुमार ने भी विधायक के समक्ष गांव की समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि काजीहार एक पिछड़ा गांव है, जहां अभी तक बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। साथ ही गांव में स्कूल तक जाने के लिए उचित रास्ता नहीं है और रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं, जिनमें अभी तक इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई है।
उन्होंने यह भी बताया पूर्व में लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ।
इस पर विधायक अर्चना पाण्डेय ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कार्य कराया जाएगा।







