कृष्णा गेस्ट हाउस सिकंदरपुर में विधायक ने सुनीं युवाओं की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज/छिबरामऊ: दीप सिंह

 

                          (नया अध्याय)

 

 

कृष्णा गेस्ट हाउस सिकंदरपुर में विधायक ने सुनीं युवाओं की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन।

 

 

         कन्नौज/छिबरामऊ:  सिकंदरपुर कृष्णा गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायक अर्चना पाण्डेय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने एससी समाज के युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने।

 

कार्यक्रम में विधायक ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “हमारे बीच दूरी क्यों है, इसे खत्म करना जरूरी है।” इस पर युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विधायक आसपास के गांवों में तो आती हैं, लेकिन उनके गांव में न तो कभी दौरा करती हैं और न ही सुख-दुख में शामिल होती हैं।

 

वहीं, छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौरी के मजरा निवासी एवं पूर्व प्रधान अवनीश कुमार ने भी विधायक के समक्ष गांव की समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि काजीहार एक पिछड़ा गांव है, जहां अभी तक बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। साथ ही गांव में स्कूल तक जाने के लिए उचित रास्ता नहीं है और रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं, जिनमें अभी तक इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई है।

 

उन्होंने यह भी बताया पूर्व में लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ।

 

इस पर विधायक अर्चना पाण्डेय ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कार्य कराया जाएगा।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि