संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
कन्नौज में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
कन्नौज: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें आमजन का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।







